'मंदिर से लौटते वक्त उजड़ गए दो परिवार'... सुल्तानपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवारों की मौत, गाड़ी छोड़कर भागा चालक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jun, 2026 09:21 AM

two bike riders died after being hit by a scorpio in sultanpur

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक मार्ग दुर्घटना में 2 बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के आरडीह गांव निवासी अमित कुमार उर्फ राम मूरत, धर्मराज व धम्मौर...

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक मार्ग दुर्घटना में 2 बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के आरडीह गांव निवासी अमित कुमार उर्फ राम मूरत, धर्मराज व धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर गांव निवासी विजय बहादुर एक ही बाइक पर सवार होकर लोहरामऊ मंदिर क्षेत्र से लौट रहे थे। इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र में उनकी बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 दोस्तों ने तोड़ा दम, परिवारों में मची चीख-पुकार
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान राम मूरत (32) और धर्मराज(40) ने दम तोड़ दिया। वहीं, 28 वर्षीय विजय बहादुर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। मृतक अमित कुमार उर्फ राम मूरत अपने पीछे एक पुत्र छोड़ गए हैं। धर्मराज के परिवार में 3 बेटे नीरज, धीरज और अन्नू हैं। इस हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!