कन्‍नौज रेप केस: UP पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, नाबालिग पीड़िता की बुआ को किया गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Aug, 2024 12:15 PM

kannauj rape case up police arrested victim s aunt

Kannauj rape case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की बुआ पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को नवाब सिंह यादव के पास...

Kannauj rape case:(नित्य मिश्रा) उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की बुआ पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को नवाब सिंह यादव के पास लेकर गई थी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बुधवार को बताया कि पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप' (एसओजी) ने कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र से पीड़िता की बुआ पूजा तोमर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही पूजा तोमर फरार थी। आनंद ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीड़िता की बुआ ने बताया कि चिकित्सकीय जांच न कराने और बयान से पलटने के लिए नवाब सिंह यादव के भाई ने उसे धन का प्रलोभन दिया था।

PunjabKesari

पुलिस पूछताछ में आरोपी बुआ पूजा तोमर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पीड़िता की बुआ पूजा तोमर ने यह भी बताया कि वह नवाब सिंह यादव को पिछले 5-6 साल से जानती है और नवाब के साथ उसके अवैध संबंध भी रहे हैं। आनंद ने बताया कि पूजा तोमर के अनुसार, यादव ने ही उसे 11 अगस्त की रात अपने कॉलेज बुलाया था जहां उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी बुआ के मोबाइल फोन से पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी जिसके बद पुलिस ने मौके पर पहुंच यादव को गिरफ्तार कर लिया। 

PunjabKesari

आनंद ने बताया कि नवाब सिंह यादव का सहयोग करने के आरोप में पूजा तोमर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61/2 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उपजिलाधिकारी (सदर) राम के. सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, राजस्व निरीक्षक अरुण तिवारी, लेखपाल प्रिया पाल, विजय कांत शुक्ला, अमित मिश्रा, अभिषेक दुबे तथा सर्वे लेखपाल अमित राय को आरोपी नवाब सिंह यादव की संपत्ति की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। 

PunjabKesari

नवाब सिंह यादव को नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में किया गया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि नवाब सिंह यादव को अपने कॉलेज में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लड़की की चिकित्सकीय जांच में उससे बलात्कार की पुष्टि हुई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने यादव को समाजवादी पार्टी (सपा) का नेता बताते हुए सपा का घेराव किया था। बहरहाल, सपा ने इससे पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि यादव पार्टी का नेता नहीं है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!