'सेठ के पास बहुत पैसा है, लूट लो'... पल्लेदार का आइडिया पड़ा भारी, मुठभेड़ में चारों आरोपी गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Aug, 2026 02:27 PM

jhansi news trader s betel nut to pay off friend s debt

कहते हैं कि जिस थाली में खाओ, उसी में छेद नहीं करना चाहिए। लेकिन झांसी में जो हुआ, उसने इस कहावत को एक बार फिर कड़वी सच्चाई में बदल दिया। जिस पल्लेदार को गल्ला व्यापारी हर महीने रोटी और रोजी दे रहा था, उसी ने चंद रुपयों के लालच में अपने सेठ को...

Jhansi News: कहते हैं कि जिस थाली में खाओ, उसी में छेद नहीं करना चाहिए। लेकिन झांसी में जो हुआ, उसने इस कहावत को एक बार फिर कड़वी सच्चाई में बदल दिया। जिस पल्लेदार को गल्ला व्यापारी हर महीने रोटी और रोजी दे रहा था, उसी ने चंद रुपयों के लालच में अपने सेठ को गोलियों से भूनने का खतरनाक प्लान बना डाला।

मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी के कैलाश रेजीडेंसी के रहने वाले गल्ला व्यापारी प्रशांत गुप्ता 12 अगस्त की शाम भोजला मंडी से काम खत्म कर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि हाईवे पर मौत उनका इंतजार कर रही है। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका, गोली मारी और लूटपाट की कोशिश करके फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:- 16 मिनट का ऑफर, 16 रुपए का कपड़ा और 4000 लोगों की भीड़... दुकान में मची अफरा-तफरी का Video Viral

पुलिस ने जब इस मामले की पड़ताल शुरू की, तो जो सच सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया। व्यापारी की रेकी कोई बाहरी क्रिमिनल नहीं, बल्कि उन्हीं की दुकान का पल्लेदार शिवम कर रहा था। दरअसल, शिवम के दोस्त सुरेंद्र के सिर पर लाखों का कर्ज था और लेनदार उसे परेशान कर रहे थे। सुरेंद्र ने जब अपनी लाचारी शिवम को बताई, तो शिवम ने उसे सीधा और आसान रास्ता दिखाया कि मेरे सेठ प्रशांत रोज मंडी से मोटा कैश लेकर निकलते हैं, उन्हें लूट लो, तुम्हारा कर्ज भी उतर जाएगा और ऐश भी होगी। कर्ज से छूटने के इस चक्कर में सुरेंद्र ने अपने 2 सालों (आकाश और प्रद्युम्न) को भी इस जुर्म में शामिल कर लिया।

वारदात वाले दिन शिवम खुद काम पर नहीं गया, लेकिन मंडी में ही छिपकर बैठा रहा। जैसे ही प्रशांत गुप्ता स्कूटी से निकले, उसने तुरंत अपने दोस्तों को लोकेशन ट्रेस करके भेज दी। हाईवे पर घात लगाए बैठे तीनों बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चला दी और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:- बर्थडे पार्टी से लौट रहा था युवक, घात लगाए हमलावरों ने सीने में उतार दी गोली... अपनों पर ही शक

वारदात के 4 दिन बाद, सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि चारों आरोपी लकारा पुलिया के पास छिपे हैं। पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की, तो बदमाशों ने सीधे जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीपरी बाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी और वह बाल-बाल बचे।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें चारों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर ही ढेर होकर गिर पड़े। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। उनके कब्जे से 4 तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। नगर पुलिस अधीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि चारों आरोपी दतिया (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। नमक हरामी करने वाले पल्लेदार और उसके साथियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!