Instagram पर दोस्ती का जाल, बहाने से बुलाकर युवकों ने किया रे*प... गर्भवती होने पर जबरन कराया अबार्शन और फिर चला ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Jun, 2025 10:17 AM

hathras news called on some pretext and raped got abortion done on pregnancy

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में इंस्ट्राग्राम पर 2 युवकों ने महिला से धोखे से दोस्ती की और उसके साथ जुल्म किया। इस घटना से महिला बहुत दुखी और परेशान हो गई है। महिला का आरोप है कि दोनों युवक उसके पड़ोस के ही रहने वाले हैं और उन्होंने...

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में इंस्ट्राग्राम पर 2 युवकों ने महिला से धोखे से दोस्ती की और उसके साथ जुल्म किया। इस घटना से महिला बहुत दुखी और परेशान हो गई है। महिला का आरोप है कि दोनों युवक उसके पड़ोस के ही रहने वाले हैं और उन्होंने उससे जान-पहचान बढ़ाई। फिर दोनों ने उसके साथ गलत काम किया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में वे महिला को ब्लैकमेल करने लगे। इससे महिला गर्भवती हो गई। जब महिला ने इस बात को समझा और गर्भवती हुई तो उसने सुसाइड करने की कोशिश की। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने उसकी समस्या पूछी। महिला ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

सोशल मीडिया से दोस्ती कर युवकों ने महिला को फंसाया
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने हाथरस कोतवाली में दोनों युवकों राहुल और फहीम और एक महिला के खिलाफ तहरीर दी है। महिला का कहना है कि वह पिछले एक साल से अपने पति और बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही है। करीब 5 महीने पहले, मोहल्ले के ही 2 युवक राहुल और फहीम ने सोशल मीडिया पर मेसेज करके उससे दोस्ती की। फिर एक महिला ने उसे अपने घर पापड़ बनाने के बहाने बुलाया। वहां पहले से ही राहुल और फहीम मौजूद थे। उन्होंने महिला के साथ गलत काम किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वे धमकी देते रहे कि अगर उन्होंने शिकायत की तो उसके परिवार वालों को मार डालेंगे।

शारीरिक शोषण और गर्भपात के बाद महिला ने की सुसाइड की कोशिश
महिला का कहना है कि इसके बाद से ही दोनों युवक बार-बार उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहे थे। इन सब के कारण वह गर्भवती हो गई। 5 मई को, एक महिला की मदद से आरोपी महिला ने उसे फिर से अपने घर बुलाया। वहां दोनों युवकों ने जबरन दवाइयां खिला दीं। उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर भ्रूण को बाहर निकाला। 13 मई को, आरोपी महिला ने पीड़िता को एक मोबाइल फोन दिया और कहा कि वह युवक से बात करे। डर और घबराहट में, पीड़िता ने फांसी लगाने की कोशिश की जो उसकी छोटी बहन ने देख लिया। अंत में महिला ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। महिला का आरोप है कि दोनों युवक एक महिला की मदद से उसके साथ गलत काम कर रहे थे। वह अब कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!