आईफोन, कैश और... गाड़ी में बैठाकर बैंक खाता साफ करने वाले 4 जिगरी दोस्तों का खेल खत्म, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Jul, 2026 08:55 AM

gang involved in kidnapping robbery and siphoning off bank accounts arrested

उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर 49 थाना पुलिस ने राह चलते लोगों को कार में बैठाकर लूटपाट करने और उनके बैंक खातों से ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया...

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर 49 थाना पुलिस ने राह चलते लोगों को कार में बैठाकर लूटपाट करने और उनके बैंक खातों से ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आईफोन-16, चार्जर, स्मार्ट वॉच, आधार कार्ड, 2300 रुपए नकद तथा वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस ने बुधवार को गैंग का खुलासा कर यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- पुलिसवालों पर ही चला कोर्ट का हंटर: SHO समेत 6 पर केस दर्ज करने का आदेश, थाने के CCTV फुटेज ने खोला राज

उन्होंने बताया कि 29 जून को पीड़ित द्वारा नोएडा के सेक्टर 49 थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, कि सेक्टर 50 क्षेत्र में कुछ युवकों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन, चार्जर, पावर बैंक और नकदी छीन ली। इसके बाद उसे धमकाकर मोबाइल का लॉक खुलवाया और उसके बैंक खाते से अपने खातों में रकम ट्रांसफर कर ली। शिकायत के आधार पर सेक्टर 49 थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें:- खेतों में काम कर रहे थे लोग, तभी आसमान से बरसा कहर... 2 ने मौके पर तोड़ा दम, 8 गंभीर झुलसे

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से एक दिन के भीतर कार्रवाई करते हुए 30 जून को सेक्टर 50 के सामने से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित (19) पुत्र छोटेलाल निवासी बढ़ाईपुर थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद, नितिन (20) पुत्र विनोद निवासी बढ़ाईपुर, थाना नसीरपुर, वर्तमान पता सेक्टर-141 नोएडा, विवेक (20) पुत्र दिनेश कुमार निवासी सियार मऊ रामलाल, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद तथा ऋषि (19) पुत्र दयावीर सिंह निवासी बढ़ाईपुर थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:- 100 लैपटॉप, 178 मोबाइल और 119 गिरफ्तार: Lucknow में पुलिस ने हिलाया इंटरनेशनल साइबर क्राइम का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आपस में मित्र हैं और फिरोजाबाद के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। पहले वे दिल्ली-एनसीआर में कार चलाने और मजदूरी का काम करते थे लेकिन अधिक पैसा कमाने की लालच में उन्होंने अपराध का रास्ता अपनाया। आरोपी राह चलते लोगों को बहाने से अपनी कार में बैठा लेते थे और फिर उनका मोबाइल, नकदी व अन्य सामान लूट लेते थे। इसके बाद पीड़ित को डराकर मोबाइल का लॉक खुलवाते और उसके बैंक खाते से रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। इस मामले में सेक्टर-49 थाना पर भारतीय न्याय संहिता के तहत में मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने इसी तरह की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!