बेटी के प्यार में रोड़ा बना पिता, पत्नी-बेटी और प्रेमी ने पहले किया किडनैप और फिर....

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Aug, 2026 11:16 AM

father no more in mathura for opposing daughter s affair

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बेटी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर एक पिता को अपनी जान गंवानी पड़ी। हैरानी की बात यह है कि इस खूनी खेल में किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि खुद मृतक की...

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बेटी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर एक पिता को अपनी जान गंवानी पड़ी। हैरानी की बात यह है कि इस खूनी खेल में किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि खुद मृतक की पत्नी और बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा का है। मृतक की पहचान मनोज सोनी के रूप में हुई है। मनोज अपनी बेटी और उसके प्रेमी विमल चौधरी के बीच चल रहे अफेयर का लगातार विरोध कर रहे थे। प्रेम-संबंधों में रोड़ा बनते देख पत्नी, बेटी और प्रेमी विमल ने मिलकर मनोज को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। आरोपियों ने पहले मनोज का अपहरण किया और फिर बड़ी बेदर्दी से उनकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:- सैलरी की समस्या दूर करने के बहाने शिक्षिका के घर घुसा लिपिक, फिर की ऐसी घिनौनी करतूत

मनोज सोनी के अचानक लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान जब पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी, बेटी और प्रेमी विमल चौधरी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो तीनों टूट गए। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए स्वीकार किया कि उन्होंने ही मिलकर मनोज को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद कर ली है। हालांकि, काफी खोजबीन और प्रयास के बावजूद मनोज का शव अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस की टीमें शव की तलाश में जुटी हुई हैं।

इस वारदात के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की बहन भावना वर्मा ने कहा कि तीनों ने मिलकर साजिश के तहत उनके भाई की जान ली है। वहीं, मृतक के भाई रामबाबू वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पहले भाई को गायब किया और बाद में पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घिनौने अपराध के लिए तीनों दोषियों को सख्त से सख्त कानूनी सजा दी जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!