सैलरी की समस्या दूर करने के बहाने शिक्षिका के घर घुसा लिपिक, फिर की ऐसी घिनौनी करतूत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Aug, 2026 10:31 AM

clerk accused of molesting teacher in hardoi arrested

हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक लिपिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया...

Hardoi News: हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक लिपिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता शिक्षिका ने कहा कि उसने वेतन संबंधी समस्या को लेकर टोडरपुर ब्लॉक रिसोर्स सेंटर में तैनात लिपिक अमित मिश्रा से संपर्क किया था लेकिन वह समस्या का समाधान करने के बजाय उसे टालने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक शिक्षिका का आरोप है कि 4 अगस्त को मिश्रा ने उसे फोन किया और फिर उसके घर पहुंच गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि घर में घुसने के बाद उसने शिक्षिका से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।

ये भी पढ़ें:- कॉल सेंटर से लड़कियां फोन कर देती थीं नौकरी का झांसा, 32 पासबुक और 28 ATM बरामद

पुलिस ने बताया कि शिक्षिका ने घटना के अगले दिन 5 अगस्त को शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया जिसके बाद आरोपी लिपिक को रविवार को हिरासत में ले लिया गया। मामले में जांच जारी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!