Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Jul, 2024 03:22 PM

Fatehpur News: नाग और नागिन के बदले की कहानियां अक्सर हमें किताबों या फिल्मों में देखने को मिल जाती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले 24 साल के युवक के साथ सांप की कुछ ऐसी ही दुश्मनी सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल...
(मोहमद यूसुफ़) Fatehpur News: नाग और नागिन के बदले की कहानियां अक्सर हमें किताबों या फिल्मों में देखने को मिल जाती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले 24 साल के युवक के साथ सांप की कुछ ऐसी ही दुश्मनी सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल फतेहपुर के विकास नाम के एक युवक को 40 दिन के भीतर सांप ने 1-2 बार नहीं बल्कि सात बार डसा लिया है। हर बार युवक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है और हर बार उसकी जान बच जाती है। वहीं विकास का यह भी दावा है कि जब सांप ने उसे तीसरी बार कांटा था...तब वह उसके सपने में भी आया था। जिसमें विकास ने दावा किया है कि जब सांप उसे 9वीं बार काटेंगा तो उसकी मौत हो जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि अभी विकास की हालत चिंताजनक है। 12 से 24 घंटे के बाद कुछ बता पाना मुमकिन होगा। विकास के परिजन किसी अनहोनी की आशंका में डरे सहमे हुए हैं। लगातार घट रही इस अकल्पनीय घटना से परिजनों में खौफ का माहौल है।

आपको बता दें कि सर्पदंश से पीड़ित 24 वर्षीय विकास द्विवेदी मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला है। उसे 40 दिनों में सांप ने सात बार डसा था। विकास ने बताया था कि हर बार सांप के काटने से पहले ही उसे खतरे का आभास हो जाता था। उसे शनिवार और रविवार के दिन सांप ने काटा, लेकिन इस बार सांप ने चाचा के घर पर रहते हुए गुरुवार की शाम को काट लिया। जिसके बाद परिजनों ने विकास की हालत नाजुक देखते हुए शहर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। इस घटना के बाद से विकास के घरवाले बहुत परेशान है। हर बार युवक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है और हर बार उसकी जान बच गई, लेकिन अगर विकास के सपने के मुताबिक क्या वाकई 9वीं बार सांप काटने के बाद उसकी मौत हो जाएगी, इस मामले को सुनकर हर कोई हैरान है।