Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Feb, 2024 03:19 PM
![fatehpur news i am gay divorce me said husband crying after marriage](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_2image_15_18_335810395thumb-ll.jpg)
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक युवक के परिजनों ने पैसों के लालच में अपने बेटे के समलैंगिक होने की बात को छुपाकर उसकी एक महिला से शादी करा दी। शादी के बाद जब...
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक युवक के परिजनों ने पैसों के लालच में अपने बेटे के समलैंगिक होने की बात को छुपाकर उसकी एक महिला से शादी करा दी। शादी के बाद जब महिला को इस बात का पता लगा तो उसने लड़के के परिजनों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत कर पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित एक मोहल्ले का है। जहां के निवासी महिला ने पुलिस को दिए गए अपने शिकायती पत्र में बताया कि 29 मई 2021 को उसकी शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के सुरेंद्र कुमार जायसवाल के बेटे मनीष कुमार जायसवाल के साथ हुई थी। महिला के पिता ने शादी में दान दहेज व अन्य खर्च के साथ नगदी सहित 34 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर महिला को ससुराल वालों का व्यवहार ठीक नहीं लगा। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति उसे सुख नहीं दे पाया। जिसके बाद महिला अपने मायके आ गई और अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि मायके में आने के बाद उसके ससुराल वाले वहां आए और उस इस बात का भरोसा दिलाते हुए वापस ले गए कि सब ठीक हो जाएगा। आरोप है कि रास्ते में वापस जाते समय सास ज्ञानवती, ससुर सुरेंद्र व जेठ मुकेश ने गाली गलौज कर महिला के साथ मारपीट की। ससुराल पहुंची महिला ने पति मनीष से रास्ते में हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मनीष ने रोते हुए कहा कि मैंने तुम्हारे साथ धोखा किया है, तुम मुझे तलाक दे दो। मैंने अपने परिवार और मामा अमृतलाल के दबाव में तुमसे शादी की है। अपनी असलियत उजागर करते हुए मनीष ने कहा कि मैं समलैंगिक हूं। यह बात सुनते ही महिला हैरान रह गई। फिलहाल, महिला 1 सितंबर 2022 से मायके में रह रही है। पुलिस ने बताया कि ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।