विश्व साइकिल दिवस पर देश की प्रसिद्ध कंपनी एटलस का कारखाना हुआ बंद, आर्थिक मंदी बनी वजह

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 03 Jun, 2020 09:13 PM

famous atlas factory closed on world cycle day victim of economic downturn

कोरोना संकट के बीच आर्थिक नुकसान की वजह से देश की जानी-मानी साइकल की कंपनी एटलस बंद हो चुकी है। कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जानकारी दी गई। वहीं कारखाने के प्रबंधक ने कहा है कि मालिकों...

गाजियाबाद: कोरोना संकट के बीच आर्थिक नुकसान की वजह से देश की जानी-मानी साइकल की कंपनी एटलस ने गाजियाबाद यूनिट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। कर्मचार नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी गई। वहीं कारखाने के प्रबंधक ने कहा है कि मालिकों के पास कारखाना चलाने के लिए रकम नहीं है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट- 4 में सन 1989 से कंपनी में साइकिल का उत्पादन हो रहा था।

विश्व साइकिल दिवस के दिन देश की प्रसिद्ध कंपनी के यूनिट का बंद होना दुखद है। वहीं कंपनी प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी कर आर्थिक संकट के चलते काम बंद करने की जानकारी कर्मचारियों व कई विभागों को दी गई। इसके साथ ही यहां काम करने वाले सड़क पर आ गए सैकड़ों वर्कर्स से कहा गया है कि वह रोजाना गेट पर आकर हाजिरी लगाएं, जिससे वह कंपनी में उत्पादन न होने पर भी वेतन के हकदार रहें।
PunjabKesari
पिछले कई वर्षों से आर्थिक मंदी झेल रही थी कंपनी 
कारखाने के नोटिस में कहा गया है कि कंपनी पिछले कई वर्षों से भारी आर्थिक संकट से गुजर रही है। कंपनी ने सभी उपलब्ध फंड खर्च कर दिए हैं। अब स्थिति यह है कि कंपनी के पास कोई भी आय के श्रोत नहीं बचे हैं। यहां तक कि दैनिक खर्चों के लिए भी धन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रबंधक ने वर्कर्स से कहा है कि जब तक सेवायोजक धन का प्रबंध नहीं कर लेते है, तब तक कारखाने में कच्चा माल नहीं आएगा। ऐसी स्थिति में सेवायोजक फैक्ट्री चलाने की स्थिति में नहीं हैं। यह स्थिति तब तक ऐसी ही रहेगी, जब तक मालिक धन का प्रबंध नहीं कर लेते। नोटिस में वर्कर्स को 3 जून से बैठकी करने को कहा गया है। इससे 700 कर्मचारियों पर प्रभाव पड़ेगा।
 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!