खाने की नली में 20 दिन से फंसा था नकली दांत, BHU के डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से सुरक्षित निकाला... 10 किलो कम हुआ था वजन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 May, 2026 01:12 PM

false tooth stuck in food pipe for 20 days bhu doctors saved his life

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ. अनुराग तिवारी की ओपीडी में एक मरीज पहुंचा, जिसकी खाने की नली में पिछले 20 दिनों से नकली दांत फंसा हुआ था। नुकीले दांत ने नली की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और धीरे-धीरे घाव....

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ. अनुराग तिवारी की ओपीडी में एक मरीज पहुंचा, जिसकी खाने की नली में पिछले 20 दिनों से नकली दांत फंसा हुआ था। नुकीले दांत ने नली की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और धीरे-धीरे घाव बन रहा था। डॉ. तिवारी ने बताया कि जटिल प्रक्रिया के बाद इंडोस्कोपी के जरिए नकली दांत को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। 2 घंटे बाद ही मरीज को खाना खाने की अनुमति दे दी गई।

ये भी पढ़ें:- भदोही में AI का खौफनाक खेल: इंस्टाग्राम से फोटो चुराकर बनाई अश्लील तस्वीर, पति को भेज रिश्ता तुड़वाने की धमकी!

शनिवार को डॉ. तिवारी ने बताया कि गैस्ट्रोलॉजी के डॉक्टर होने के नाते अगर खाने की नली में कोई सामान्य खाद्य पदार्थ फंस जाए तो इंडोस्कोपी से आसानी से निकाला जा सकता है, लेकिन नुकीला दांत निकालना इतना सरल नहीं था। दांत न केवल नली को जख्मी कर रहा था, बल्कि खाना भी ऊपर की ओर फंस रहा था। इससे नली फटने का खतरा भी पैदा हो गया था। काफी मशक्कत के बाद 45 मिनट की प्रक्रिया में इंडोस्कोपी के जरिए दांत को बाहर निकाला गया। 

ये भी पढ़ें:- सुरक्षा के लिए सिर पर था हेलमेट, पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक... बरेली में 2 शिक्षकों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि इस दौरान मरीज का 20 दिनों में 10 किलो वजन भी कम हो गया था। डॉ. तिवारी ने सलाह दिया कि नकली दांत लगवाना हो तो परमानेंट (स्थाई) लगवाएं। अगर हटाने वाले नकली दांत हैं तो पानी पीते समय मुंह ऊपर की ओर करके न पिएं। सबसे ज्यादा खतरा दांत के सरक जाने का होता है। खाना खाने के बाद नकली दांत निकालकर रख दें। खाते समय यह ध्यान रखें कि दांत हिल तो नहीं रहा है। समय-समय पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!