भदोही में AI का खौफनाक खेल: इंस्टाग्राम से फोटो चुराकर बनाई अश्लील तस्वीर, पति को भेज रिश्ता तुड़वाने की धमकी!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 May, 2026 11:37 AM

bhadohi obscene picture created by stealing photo from instagram

भदोही जिले में कृत्रिम मेधा (AI) की मदद से एक युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में साइबर कैफे संचालक और उसके सगे भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी...

Bhadohi News: भदोही जिले में कृत्रिम मेधा (AI) की मदद से एक युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में साइबर कैफे संचालक और उसके सगे भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी साइबर कैफे संचालक तालिब और उसके भाई रफीक पर एआई की मदद से युवती की अश्लील तस्वीरें तैयार कर उससे 50 हजार रुपए वसूलने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। 

ये भी पढ़ें:- 'डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है...' लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की छात्रा से अश्लील बातचीत के बाद FIR दर्ज

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें अपलोड की थीं। अधिकारी के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया कि तालिब ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती की और उससे बातचीत शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया कि बाद में आरोपी ने एआई की मदद से युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे भेजीं और 50 हजार रुपए नहीं देने पर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि डर के कारण युवती ने ज्ञानपुर में आरोपी को 50 हजार रुपए दे दिए। 

ये भी पढ़ें:- प्रसाद खाने से 62 लोग हुए बीमार: उल्टी-दस्त के बाद मची चीख-पुकार, DM-CMO आधी रात पहुंचे अस्पताल

एसपी ने बताया कि 8 फरवरी 2025 को युवती की शादी वाराणसी में हुई थी जिसके बाद अप्रैल में आरोपी ने युवती के पति के मोबाइल फोन पर अश्लील तस्वीरें भेज दीं। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने और रुपए की मांग करते हुए चैट को सार्वजनिक कर रिश्ता तुड़वाने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि 13 मई को युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन तालिब और रफीक फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों ने इसी तरीके से कई युवतियों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की ठगी की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!