'प्रयागराज का नाम बदलकर जलराजनगर रख दो'... सड़कों पर भरा पानी देखकर Akhilesh Yadav का सरकार पर तीखा तंज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Aug, 2026 09:08 AM

change the name of prayagraj to jalrajnagar akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित स्मार्ट डेवलपमेंट के लिए करीब 1 लाख करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति...

Lucknow News: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित स्मार्ट डेवलपमेंट के लिए करीब 1 लाख करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।

ये भी पढ़ें:- 'अगले 48 घंटे बेहद भारी': UP के 15 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट, IMD ने जारी की मूसलाधार बारिश की चेतावनी

यादव ने कहा कि महाकुंभ के नाम पर जो 1 लाख करोड़ रुपए प्रयागराज के तथाकथित स्मार्ट डेवलपमेंट के नाम पर खर्च किए गए थे, ये उस महाभ्रष्टाचार का जीता-जागता और बहता-बहाता प्रमाण है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार प्रयागराज को दिव्य बनाने चली थी, लेकिन हर तरफ द्रव्य दिखाई दे रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब इलाहाबाद का नाम फिर से बदलकर प्रयागराज से जलराजनगर कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- माफिया अतीक के करीबी पर कड़ा एक्शन: प्रयागराज में बिल्डर जेपी दुबे की 25 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि उनके कथित महापाप की पोल कभी धार्मिक रूप से खुलेगी और कभी प्राकृतिक रूप से। उन्होंने कहा कि पाप की सजा इसी धरती पर मिलती है। अखिलेश यादव का यह बयान प्रयागराज में जलभराव और शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर सामने आया है। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों और महाकुंभ से जुड़े खर्च पर सवाल उठाते हुए इसे जनता के सामने जवाबदेही का विषय बताया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!