भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह भाजपा में शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 08:01 PM

bhojpuri singer actor pawan singh joins bjp

भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय गायक, गीतकार एवं लेखक पवन सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत की।

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय गायक, गीतकार एवं लेखक पवन सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत की। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव और अरुण सिंह ने यहां 11 अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में पवन सिंह को सदस्यता की रसीद सौंपकर और पट्टिका पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इससे पहले पवन सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनके कक्ष में भेंट की। 

इस मौके पर अरुण सिंह ने बताया कि मूलत: बिहार के आरा जिले के रहने वाले पवन सिंह ने सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और उनके 300 से अधिक एल्बम आये हैं। उन्हें इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म फेस्टीवल-2016 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ गायक का अवॉर्ड मिला है। उनके दो गीतों को सात-आठ करोड़ लोगों ने पसंद किया है। इस अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय और राज्यसभा सांसद रवीन्द्र किशोर सिन्हा भी उपस्थित थे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!