Agra News: रात को मिलने आया दोस्त, सुबह होटल के कमरे में लटका मिला महिला हॉकी प्लेयर का शव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Oct, 2024 01:20 PM

agra news body of a female hockey player found hanging in a hotel room

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक होटल के कमरे में फंदे से महिला हॉकी प्लेयर का शव लटका मिला। बताया जा रहा है कि रात को दोस्त मिलने आया था और सुबह कमरे में फंदे से...

Agra News:(मानवेंद्र मल्होत्रा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक होटल के कमरे में फंदे से महिला हॉकी प्लेयर का शव लटका मिला। बताया जा रहा है कि रात को दोस्त मिलने आया था और सुबह कमरे में फंदे से लटकी मिली हॉकी प्लेयर की लाश।

होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला महिला हॉकी प्लेयर का शव
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की पौने 5 बजे महिला हॉकी प्लेयर आगरा के टीडीआई मॉल के पीछे होटल स्टार ऑफ ताज में पहुंची। जहां उसने अपनी ही आईडी पर कमरा नंबर-204 किराए पर लिया। उसी रात करीब साढ़े 8 बजे एक युवक उससे मिलने आया। एक घंटा रुकने के बाद वो चला गया...रात साढ़े 11 बजे होटल कर्मियों ने युवती से डिनर के लिए पूछा था.... लेकिन उसने इनकार कर दिया, फिर अगले दिन सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर होटल कर्मियों ने मास्टर की से दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। वहां पंखे पर लड़की का शव लटका हुआ था। तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया।

रात को मिलने आया था दोस्त, सुबह कमरे में फंदे से लटकी मिली हॉकी प्लेयर
सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन रोते बिलखते हुए होटल में पहुंचे। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी परिजनों को दिखाई तो उन्होंने युवक को पहचान लिया, जिसके बाद पुलिस ने युवती के दोस्त को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, गगन के खिलाफ मृतका के परिजनों ने 2020 में छेड़छाड़ और इसी साल दुराचार का मामला दर्ज करवाया था। जिस कारण वह जेल भी जा चुका है। मृतका के परिजन गगन पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि गगन ने या तो उसे खुद मार डाला या फिर आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने मृतिका के दोस्त को हिरासत में लिया
बताया जा रहा है कि युवती जब कॉलेज में थी तब हॉकी खेलती थी। एमए के बाद उसने एक प्राइवेट बैंक में नौकरी भी की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी शनिवार की दोपहर घर से निकली थी। बताया था कि अलीगढ़ में मैच है। रविवार की शाम उसने घर बात की थी और परिजनों को बताया था कि मैच खत्म हो गया और वह सुबह तक लौट आएगी। परिवार बेटी का इंतजार कर रहा था, लेकिन उन्हें फिर सीधे बेटी की मौत की खबर मिली। पुलिस के मन मे अब ये सवाल है कि युवती आगरा के इस होटल में रविवार शाम को आई थी तो फिर शनिवार को वो कहां और किसके साथ थी? इसकी भी जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!