बर्थडे पर बुलाया, केक काटा और फिर... UP में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर पार की हैवानियत की हदें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Aug, 2026 08:12 AM

a young woman was brutalized on independence day in lakhimpur kheri

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 15 अगस्त के दिन एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली पीड़िता लखीमपुर में अपनी नानी के घर आई हुई थी। आरोपी बॉयफ्रेंड ने पीड़िता को जन्मदिन...

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 15 अगस्त के दिन एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली पीड़िता लखीमपुर में अपनी नानी के घर आई हुई थी। आरोपी बॉयफ्रेंड ने पीड़िता को जन्मदिन मनाने के बहाने अपने घर बुलाया, जहां उसने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया और 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 15 अगस्त को अपने जन्मदिन पर प्रेमी सिद्धार्थ श्रीवास्तव के बुलावे पर उसके घर पहुंची थी। वहां पहले से सिद्धार्थ के 2 दोस्त मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया मौजूद थे। शुरुआत में तीनों ने युवती के साथ मिलकर केक काटा और जन्मदिन मनाया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने कमरे में युवती को बंधक बनाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित युवती को बदहवास और लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:- हैवान बना पति: जमीन के लिए पत्नी को प्राइवेट पार्ट पर दिया इलेक्ट्रिक शॉक, 5 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

घटना के बाद पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को गंभीर हालत में तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

लखीमपुर के सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त को थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में 3 युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत पीड़िता का मेडिकल कराया और मामला दर्ज कर टीमों का गठन किया। 16 अगस्त की रात को ही नामजद तीनों अभियुक्तों सिद्धार्थ श्रीवास्तव, मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!