UP में 19 से 23 अगस्त तक Heavy Rain Alert! अब तक 13 जिलों में उफान पर नदियां, 173 गांव डूबे… 84,000 से ज्यादा लोग प्रभावित

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Aug, 2026 02:01 PM

173 villages across 13 districts of uttar pradesh affected by floods

उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के 173 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य राहत आयुक्त कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि बाढ़ से करीब 13,058 हेक्टेयर क्षेत्र और 84,362 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य राहत आयुक्त कार्यालय ने कहा कि हालांकि, प्रदेश में बाढ़ की...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के 173 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य राहत आयुक्त कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि बाढ़ से करीब 13,058 हेक्टेयर क्षेत्र और 84,362 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य राहत आयुक्त कार्यालय ने कहा कि हालांकि, प्रदेश में बाढ़ की स्थिति फिलहाल सामान्य और नियंत्रण में है। बाढ़ प्रभावित जिलों में बदायूं, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गोंडा, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं। 

राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को राहत शिविरों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा भोजन, चिकित्सा सुविधाओं और आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 1,589 बाढ़ चौकियां और 1,263 बाढ़ आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। इनमें से 41 आश्रय स्थल फिलहाल उपयोग में हैं, जहां 1,045 लोग रह रहे हैं। 

अब तक 4,845 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 428 नौकाएं और मोटर बोट तथा 1,101 स्थानीय गोताखोर तैनात किए गए हैं। प्रभावित लोगों को 15,238 खाद्यान्न और 30,316 भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 16 टीम, जबकि विभिन्न जिलों में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के जवान तैनात हैं। 

19 से 23 अगस्त तक होगी भारी बारिश 
इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के अधिकतर जिलों में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही निचले इलाकों में जलस्तर के और बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने 19 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर और महोबा के आसपास भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, हमीरपुर और ललितपुर में भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, झांसी में भी तेज बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं। यह सिलसिला 23 अगस्त तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!