Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Aug, 2026 08:59 AM

गोरखपुर में पुलिस ने बीते गुरुवार को एक अवैध गेमिंग पोर्टल के माध्यम से संचालित अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एलएलबी छात्र समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शाहपुर इलाके में एक किराए के आवास पर....
Gorakhpur News: गोरखपुर में पुलिस ने बीते गुरुवार को एक अवैध गेमिंग पोर्टल के माध्यम से संचालित अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एलएलबी छात्र समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शाहपुर इलाके में एक किराए के आवास पर छापेमारी कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार, गिरोह एक गेमिंग पोर्टल की शाखा चला रहा था और विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर खोले गए म्यूल बैंक खातों के माध्यम से लेनदेन करते हुए लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल कर रहा था।
ये भी पढ़ें:- 'डॉक्टर साहब! इसी ने काटा है, देखो जहरीला है क्या?' जब थैले में 5 फीट लंबा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) निमिष पाटिल ने कहा कि सेमरा इलाके में पानी की टंकी के पास एक घर में शाहपुर पुलिस और साइबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्तारियां की गईं। आरोपी पिछले 6 महीने से वहां किराए पर रह रहे थे और संदेह है कि वे कई राज्यों में सक्रिय एक व्यापक नेटवर्क से जुड़े हैं।
ये भी पढ़ें:- बैंक के बाहर विवाद फिर चली गोली... ट्रिपल म/र्डर का CCTV आया सामने, रेस्तरां वाले ने खोला राज
पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की पहचान एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र नीतीश सिंह और देवरिया जिले के अभय कुमार सिंह, मुजफ्फरनगर के वाजिद चौधरी और साहिल चौधरी और बिहार के सीवान जिले के मुन्ना कुमार के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, बाकी चारों आरोपी भी स्नातक के छात्र हैं। पुलिस ने परिसर से 23 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, एक मिनी लैपटॉप, 3 टैबलेट, 11 एटीएम कार्ड, 16 बैंक पासबुक, एक बायोमेट्रिक डिवाइस, एक राउटर, पावर बैंक और अन्य दस्तावेज जब्त किए।