काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ा फ्रॉड: VIP दर्शन का झांसा देकर ठगी, CCTV फुटेज से ऐसे पकड़े गए शातिर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 11:22 AM

5 people arrested for cheating in the name of vip darshan at temple

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने का झांसा देकर अवैध वसूली और ठगी करने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा...

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने का झांसा देकर अवैध वसूली और ठगी करने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा चोरी, लूट और धोखाधड़ी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने बुधवार को यह कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या में बड़ा फरमान: स्कूलों में यूट्यूबर्स की नो एंट्री, वीडियोग्राफी पर लगा बैन

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट संख्या-4 के पास से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि ये लोग श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंदिर में शीघ्र एवं सुगम दर्शन कराने का प्रलोभन देकर उनसे धन की मांग करते थे। विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- 10 हजार कमाने वाले गार्ड को थमाया 3 करोड़ का GST नोटिस, फिर जो हुआ....

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के आरा जिले के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित पिपरपाती निवासी लाल बाबू पाण्डेय (35), वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित लहरतारा नई बस्ती निवासी आशीष पाण्डेय (24), रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद नई बस्ती निवासी दिलीप पाण्डेय (44), मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र स्थित भरत कॉलोनी निवासी यश दुबे (20) तथा बिहार के दरभंगा जिले के बेहरा थाना क्षेत्र के हाबीभुआर निवासी सुशील कुमार दास (21) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे तथा कब से श्रद्धालुओं को निशाना बनाया जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!