बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर आया जीजा, मेडिकल स्टोर में साले को गोलियों से भूना, फिर जो हुआ...

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 08:13 AM

brother in law came wearing a bulletproof jacket and shot his brother in law

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पारिवारिक कलह इस कदर खूनी खेल में तब्दील हो गई कि एक जीजा ने अपने ही साले को दुकान में घुसकर गोलियों से भून डाला। वारदात कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार की...

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पारिवारिक कलह इस कदर खूनी खेल में तब्दील हो गई कि एक जीजा ने अपने ही साले को दुकान में घुसकर गोलियों से भून डाला। वारदात कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार की है, जहां मेडिकल स्टोर पर बैठे देवेंद्र यादव को उनके सगे जीजा ने लाइसेंसी पिस्टल से निशाना बनाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मदाफरपुर निवासी देवेंद्र यादव अपने मेडिकल स्टोर पर रोज की तरह दवाइयां बेच रहे थे। तभी उनका जीजा कपिल वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि कपिल पूरी तैयारी के साथ आया था और उसने शरीर पर बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। दुकान में दाखिल होते ही उसने बिना कुछ सोचे-समझे देवेंद्र पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायर कर दिए। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से पूरे बाजार में भगदड़ मच गई।

ये भी पढ़ें:- 70 साल के बुद्धिराम का रहस्य, 1 दिन के लिए बने जानवर... नाद से चारा गटकने का VIDEO वायरल

गोली लगते ही देवेंद्र खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई इस वारदात के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और भाग रहे आरोपी जीजा कपिल को दबोच लिया। गुस्से में आए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर, गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। आरोपी कपिल का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते साले देवेंद्र से भी उसकी अक्सर तनातनी होती रहती थी। इसी खुन्नस में आकर उसने साले की हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कपिल एक रिटायर्ड फौजी है और फिलहाल सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात है। उसने वारदात में अपनी उसी लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया, जो उसे गार्ड की नौकरी के सिलसिले में मिली थी।

ये भी पढ़ें:- सिपाही को 100 मीटर तक दौड़ाकर पीटने वाले 12 उपद्रवियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, थर-थर कांपे आरोपी

दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर में घुसकर हुई हत्या की खबर मिलते ही प्रतापगढ़ के एसपी दीपक भूकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और चश्मदीदों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पारिवारिक विवाद के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!