बैंक के बाहर विवाद फिर चली गोली... ट्रिपल म/र्डर का CCTV आया सामने, रेस्तरां वाले ने खोला राज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Aug, 2026 07:28 AM

dispute outside the bank then shots fired  restaurant owner reveals secret

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बहन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपनी मौत से पहले पोस्ट किए गए एक व्हाट्सऐप स्टेटस में आरोपी ने दावा किया...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बहन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपनी मौत से पहले पोस्ट किए गए एक व्हाट्सऐप स्टेटस में आरोपी ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था। बता दें कि दिव्या हत्याकांड से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिव्या बैंक के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान मानस उसे रोकता है और इसके बाद दोनों के बीच विवाद होता दिखाई देता है।

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक की एक शाखा के बाहर हुई। मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा (37) के रूप में हुई है, जो बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने बताया कि दिव्या अपनी कार में थीं, तभी उनके पति मानस मिश्रा ने उन्हें बाहर बुलाया और गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। मानस कथित रूप से एक ऑटो रिक्शा में दिव्या का इंतजार कर रहा था।

ये भी पढ़ें:- अजब शादी: 3 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के पिता से रचाया निकाह, अब एक ही घर में रहेंगे 11 लोग

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानस और दिव्या के बीच वैवाहिक विवाद था। अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अमोल मुर्कुट सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिव्या पिछले 3-4 वर्षों से इस बैंक में काम कर रही थीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बैंक में काम करने वाली दिव्या के सहकर्मियों ने हमलावर की पहचान उसके पति के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि मानस का बाद में हुसड़िया क्षेत्र में पता लगाया गया, जहां उसने अपनी बहन शीबा बाजपेयी को कथित तौर पर गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी भी एक बैंक में अधिकारी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और फोरेंसिक टीमें सबूतों की जांच कर रही हैं। अपनी मौत से पहले पोस्ट किए गए एक व्हाट्सऐप स्टेटस में मानस ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था। उसने यह भी दावा कि दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा और उसके पति भरत यादव को इस मामले के बारे में सब कुछ पता था।

ये भी पढ़ें:- Yogi सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 जिलों के कप्तानों समेत 9 IPS बदले, देखें किसे कहां मिली कमान

पत्रकार और यूट्यूबर प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि आईसीआईसीआई बैंक की जिस कर्मचारी को गोली मारी गई, वह उनकी बहन थी। प्रज्ञा ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को टैग करते हुए एक पोस्ट में कहा कि अभी-अभी फोन आया कि गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है.....लोहिया में है, ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे। मानस के घर के पास रेस्तरां संचालित करने वाले एक व्यक्ति ने संवाददाताओं को बताया कि उसने पसीने से लथपथ मानस को बहुत तेजी से घर के अंदर आते देखा था। उसने कहा कि मैंने मानस से पूछा भी कि भैया क्या बात है, आप बहुत परेशान लग रहे हैं, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि कुछ नहीं, बस दफ्तर के कुछ मसले हैं। फिर वह अंदर चले गए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!