Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 02:33 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात दिव्या मिश्रा की उनके ही पति मानस मिश्रा ने बैंक के ठीक बाहर गोली मारकर....
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात दिव्या मिश्रा की उनके ही पति मानस मिश्रा ने बैंक के ठीक बाहर गोली मारकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें:- रात 3 बजे पुलिस की दबिश, सुबह 7 बजे मिली ला/श... 6 पुलिसकर्मियों पर ह/त्या की FIR दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, SBI में कर्मचारी मानस दोपहर करीब 12 बजे कार से बैंक पहुंचा और दिव्या को बातचीत के बहाने बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई, जिसके बाद मानस ने तमंचा निकालकर दिव्या पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें:- अस्पताल से लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, दादी-पोते सहित 3 की मौ/त... टक्कर मारकर भागा चालक
बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद सनकी पति का खूनी खेल यहीं नहीं रुका। वह तुरंत हुसड़िया स्थित अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी अविवाहित बहन तूलिका को भी गोली मार दी। इसके बाद मानस ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं दिनदहाड़े हुई इस ट्रिपल मर्डर और सुसाइड की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे के पारिवारिक विवाद व वजहों की तफ्तीश में जुट गई है।