'टक्कर लगी और बरस पड़े हथौड़े'... हापुड़ में बाइक सवार की सड़क पर बेरहमी से ह/त्या, इलाके में सनसनी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Aug, 2026 11:27 AM

up news man beaten up by car occupants in hapur

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बीते मंगलवार को सड़क दुर्घटना के बाद लोगों के एक समूह ने हथौड़े और लाठियों से कथित तौर पर हमला कर 25 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के...

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बीते मंगलवार को सड़क दुर्घटना के बाद लोगों के एक समूह ने हथौड़े और लाठियों से कथित तौर पर हमला कर 25 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के धनौरा रोड पर हुई। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए।

ये भी पढ़ें:- 'जन्मदिन मनाने निकले थे, घर पहुंची ला/शें'... एक ही बाइक पर सवार 4 दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 2 सगे भाई भी शामिल

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी गौरव त्यागी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे कि तभी धनौरा रोड पर एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे गौरव सड़क पर गिर गए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद कार में सवार लोगों ने गौरव पर हथौड़े, छड़ों और लाठियों से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:- 3 किस्तें ही दी थीं, पानी में बह गया 45 हजार का फोन... नहीं मिला तो बिलख कर रो पड़ा डिलीवरी बॉय

पुलिस के अनुसार, गौरव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। छापेमारी की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!