बहू को खून देने जा रहा था परिवार, रास्ते में उजड़ी खुशियां.... 2 की मौ/त, मासूम का कटा पैर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Aug, 2026 06:53 AM

mother daughter riding a motorcycle no more after being hit by a car

मेरठ-बुलंदशहर राजमार्ग पर बिजौली स्थित गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास बीते सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई तथा 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी....

Meerut News: मेरठ-बुलंदशहर राजमार्ग पर बिजौली स्थित गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास बीते सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई तथा 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शरबती (65) और उनकी 35 वर्षीय बेटी कोमल के रूप में हुई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक लकी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि 6 वर्षीय एक बच्चे का दाहिना पैर घुटने के नीचे से कट गया। घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- पति की मौ/त के बाद गोद लिया बच्चा, क्या मिलेगा संपत्ति में हक? इलाहाबाद HC का ऐतिहासिक फैसला

पुलिस के अनुसार, शरबती और उनके परिजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती उनकी पुत्रवधू को रक्त देने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खरखौदा थाना प्रभारी समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!