Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 06:34 AM

लखनऊ पुलिस ने जानकीपुरम इलाके में अपनी 4 वर्षीय पोती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 63 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को भवानी बाजार के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान....
Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने जानकीपुरम इलाके में अपनी 4 वर्षीय पोती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 63 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को भवानी बाजार के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राम रतन साहू के रूप में हुई है। यह कार्रवाई बच्ची की मां द्वारा 30 जून को दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद की गई।
ये भी पढ़ें:- 2019 का वो चर्चित ह/त्याकांड... रायबरेली में सपा के प्रत्याशी रहे RP यादव सहित 14 को उम्रकैद और लाखों का जुर्माना
पुलिस के एक बयान के मुताबिक, जानकीपुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि गिरफ्तारी शिकायतकर्ता के बयान, कथित अपराध स्थल के निरीक्षण और चिकित्सकीय साक्ष्यों की जांच के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, जानकीपुरम विस्तार में रह रहा साहू मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का निवासी और राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।