इंडस्ट्री ने खोया एक और चमकता सितारा, मशहूर शख्सियत का 77 साल की उम्र में निधन, फैंस Shock में...

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Aug, 2026 07:07 PM

frank beard death

रॉक म्यूजिक की दुनिया से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी रॉक बैंड ZZ Top के लंबे समय तक ड्रमर रहे फ्रैंक बियर्ड का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने टेक्सास के रिचमंड स्थित अपने रैंच पर हॉस्पिस केयर के दौरान अंतिम सांस...

Frank Beard Death : रॉक म्यूजिक की दुनिया से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी रॉक बैंड ZZ Top के लंबे समय तक ड्रमर रहे फ्रैंक बियर्ड का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने टेक्सास के रिचमंड स्थित अपने रैंच पर हॉस्पिस केयर के दौरान अंतिम सांस ली। निधन के समय उनके परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे। उनकी तबीयत खराब होने के चलते ZZ Top ने कुछ दिन पहले हॉलीवुड बाउल में होने वाला अपना कार्यक्रम भी रद्द कर दिया था।

PunjabKesari

फ्रैंक बियर्ड का ZZ Top के साथ करीब छह दशक का लंबा सफर रहा। उन्होंने 1969 में डैन मिशेल की जगह बैंड में ड्रमर के तौर पर एंट्री की और 1971 में आए बैंड के पहले एल्बम से लेकर 2012 के स्टूडियो एल्बम 'La Futura' तक समूह का अहम हिस्सा रहे। 11 जून 1949 को टेक्सास के फ्रैंकस्टन में जन्मे बियर्ड ने ZZ Top से पहले American Blues, The Warlocks, Hustlers और Cellar Dwellers जैसे बैंड्स के साथ काम किया था। ZZ Top को 2004 में Rock & Roll Hall of Fame में शामिल किया गया था, जबकि बैंड के को-फाउंडर और बेसिस्ट डस्टी हिल का 2021 में निधन हो गया था।

फ्रैंक बियर्ड के निधन पर ZZ Top के फाउंडर बिली गिबन्स ने उन्हें अपना बेहतरीन दोस्त और साथी बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बियर्ड का खास ड्रमिंग और 'बैकबीट' अंदाज बैंड की पहचान का अहम हिस्सा था और ZZ Top उनकी इच्छा के मुताबिक आगे भी जारी रहेगा। निधन के बाद बैंड ने साल्ट लेक सिटी और कोलोराडो स्प्रिंग्स में होने वाले अपने आगामी शो भी रद्द कर दिए हैं। अब ZZ Top अपने 'The Big One! Tour' को इस वीकेंड ऑस्टिन सिटी लिमिट्स में दो शो के साथ फिर शुरू करने की तैयारी में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!