हिंदू छात्राओं से बुर्के में करवाया डांस... Video आते ही स्कूल सील, जानें पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Aug, 2026 12:59 PM

an unrecognised school operating in gonda has been sealed

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिंदू छात्राओं को नकाब पहनाकर नृत्य कराने के मामले के बाद हुई जांच में बिना मान्यता के संचालित किए जाने की बात सामने आने पर विद्यालय को सील कर दिया गया है ...

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिंदू छात्राओं को नकाब पहनाकर नृत्य कराने के मामले के बाद हुई जांच में बिना मान्यता के संचालित किए जाने की बात सामने आने पर विद्यालय को सील कर दिया गया है। जिले के बभनजोत क्षेत्र के औसानी बुजुर्ग स्थित एक निजी विद्यालय का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला सामने आया था जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की थी। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो प्रसारित होने के बाद उनके निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रियाज अहमद ने विद्यालय का निरीक्षण किया और जांच में पाया गया कि विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित किया जा रहा था। बीईओ ने बताया कि विभाग की ओर से विद्यालय प्रबंधन को करीब एक सप्ताह पहले ही विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद विद्यालय का संचालन जारी रखा गया। 

उन्होंने बताया कि बिना मान्यता विद्यालय संचालित किए जाने की पुष्टि होने के बाद प्रबंधक कार्यालय, प्रधानाचार्य कार्यालय और विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर परिसर को सील कर दिया गया। बीईओ ने बताया कि विद्यालय के निरीक्षण और परिसर को सील किए जाने की पूरी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बिना मान्यता संचालित विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का नामांकन निकटवर्ती परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!