सिपाही को 100 मीटर तक दौड़ाकर पीटने वाले 12 उपद्रवियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, थर-थर कांपे आरोपी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 07:07 AM

a policeman was chased and beaten 12 were arrested in kannauj

खाकी पर हमला करने का अंजाम क्या होता है, इसका मुजाहिरा तिर्वा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दे दिया। बीते मंगलवार शाम तिर्वा-कन्नौज रोड पर विवाद शांत कराने पहुंचे एक सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि...

Kannauj News: खाकी पर हमला करने का अंजाम क्या होता है, इसका मुजाहिरा तिर्वा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दे दिया। बीते मंगलवार शाम तिर्वा-कन्नौज रोड पर विवाद शांत कराने पहुंचे एक सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि पूरे इलाके में उनका पैदल जुलूस निकालकर कानून का खौफ भी याद दिलाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी वारदात मंगलवार शाम तिर्वा-कन्नौज रोड स्थित बाबा साइकिल स्टोर की है। जहां दुकान मालिक और दुर्गानगर निवासी ग्राहक पप्पू के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इसी बीच सादी वर्दी में वहां से गुजर रहे आरक्षी हर्ष ने जब बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, तो उपद्रवी उसी पर टूट पड़े। आरोप है कि ग्राहक पक्ष के लोगों ने फोन करके दर्जनों साथियों को मौके पर बुला लिया। सिपाही हर्ष ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन बेखौफ मनचलों ने उसकी एक न सुनी और दुकान के अंदर ही उसकी धुनाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:- खाकी का कड़ा एक्शन: 4 साल की पोती से की दरिंदगी, पुलिस ने 63 साल के दादा को दबोचा

जान बचाने के लिए जब सिपाही दुकान से बाहर भाग निकला, तो उपद्रवियों ने करीब 100 मीटर तक उसका पीछा किया और सड़क पर ही बेरहमी से पीटा। इस हमले में सिपाही के मुंह और नाक पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी पुलिस को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। लहूलुहान सिपाही को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कस्बा इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह की तहरीर पर 13 नामजद और 5-7 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं और 7 CLA एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी थी। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे एक आम के बाग से 12 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य रूप से आशीष, अमित, अरविंद, अजय, राहुल, सूरज, सोनू, अभिषेक और पप्पू शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 किस्तें ही दी थीं, पानी में बह गया 45 हजार का फोन... नहीं मिला तो बिलख कर रो पड़ा डिलीवरी बॉय

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद तिर्वा पुलिस ने आरोपियों का ठठिया रोड चौराहे से लेकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुन्ना होटल तक पैदल जुलूस निकाला। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के मनचलों में हड़कंप मच गया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!