Edited By Ramkesh,Updated: 04 Jun, 2026 07:40 PM

एक गांव में बृहस्पतिवार को पानी के पंप में आ रहे करंट के संपर्क में आई एक महिला को बचाने की कोशिश में उसके पति एवं पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मधुबन तहसील के रामपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर मिश्र गांव में...
मऊ: जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को पानी के पंप में आ रहे करंट के संपर्क में आई एक महिला को बचाने की कोशिश में उसके पति एवं पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मधुबन तहसील के रामपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर मिश्र गांव में हुई ।
पिता- पुत्र की झुलस कर मौत
अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान मीना देवी (45) के रूप में की गई है, जो झुलस गई लेकिन बच गई और खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर परिवार के घर में लगे पानी के पंप में बिजली का करंट आ गया तथा मीना देवी उसके संपर्क में आ गयी। पुलिस के मुताबिक मीना के पति देवेन्द्र मिश्रा (48) उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन खुद भी करंट की चपेट में आ गए। पुलिस ने कहा कि उनके बेटे, नीरज मिश्रा (26) ने अपने माता-पिता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट के संपर्क में आ गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि करंट लगने से देवेंद्र और नीरज दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच मे बाद जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।