वाराणसी के नमो घाट पर खूनी जंग: पर्यटकों और गार्ड्स की मारपीट में किशोर की मौत, CCTV खोलेगा राज!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 May, 2026 06:43 AM

a teenager died in scuffle between tourists private guards at namo ghat

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नमो घाट पर रविवार तड़के पर्यटकों और निजी सुरक्षा गार्डों के बीच हुई मारपीट में सोनभद्र निवासी एक नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई...

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नमो घाट पर रविवार तड़के पर्यटकों और निजी सुरक्षा गार्डों के बीच हुई मारपीट में सोनभद्र निवासी एक नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नमो घाट पर मामूली कहासुनी और सुरक्षाकर्मियों से झड़प
कोतवाली क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोनभद्र से घूमने आए कुछ पर्यटक रविवार तड़के आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट पहुंचे थे और इस दौरान रैंप के गेट पर तैनात निजी सुरक्षा गार्डों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई, जो मारपीट मे तब्दील हो गई।

नाबालिग पर्यटक की मौत, 4 हिरासत में और CCTV की जांच शुरू
उन्होंने बताया कि मारपीट में सोनभद्र निवासी राजेश उर्फ चिंटू (17) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!