₹18600 से घटकर ₹11000 हुआ वेतन, तो 4 परिचालकों ने उठाया आत्मघाती कदम... पुलिस ने समय रहते टाला बड़ा हादसा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Jun, 2026 09:44 AM

4 bus conductors attempted self immolation near cm residence

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाई-सिक्योरिटी वाले वीवीआईपी जोन में दुबग्गा डिपो के 4 संविदा सिटी बस परिचालकों ने मुख्यमंत्री आवास के निकट आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और गौतमपल्ली थाना पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाई-सिक्योरिटी वाले वीवीआईपी जोन में दुबग्गा डिपो के 4 संविदा सिटी बस परिचालकों ने मुख्यमंत्री आवास के निकट आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और गौतमपल्ली थाना पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर चारों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार सभी सुरक्षित हैं और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है।

ये भी पढ़ें:- 1.5 महीने बाद खुला कबड्डी खिलाड़ी रिया की मौत का राज: दुकानदार ने हत्या कर नाले में फेंका था शव, DNA जांच कराएगी पुलिस

परिचालकों के मुताबिक दुबग्गा सिटी बस स्टेशन पर तैनात करीब 350 संविदा कर्मचारियों को प्रशासन सीधे संविदा से हटाकर एस नामक निजी कंपनी के अधीन कर रहा है। उनका आरोप है कि नई व्यवस्था में वेतन 18,600 से घटाकर 11,000 कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार करीब 11 बजे मांगों पर सुनवाई न होने पर 4 परिचालक सीएम आवास की ओर बढ़े और ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:- सूर्या हत्याकांड: ₹50 हजारी असद एनकाउंटर में ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार... अब अवैध मकान पर चस्पा हुआ नोटिस

बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए परिचालकों की पहचान अभिषेक शत्रु (गोंडा), ज्ञानेंद्र रावत (उन्नाव), नितिन श्रीवास्तव (कानपुर) और मुकेश सिंह (औरैया) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 2021 में यूपी परिवहन विभाग में संविदा भर्ती के बाद उन्हें 18,600 रुपए वेतन मिलता था। अब नई कंपनी की शर्तों के तहत वेतन आधी करने से परिवार के भरण-पोषण पर संकट आ गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!