Edited By prachi,Updated: 27 Dec, 2018 02:30 PM

झारखंड के सबसे व्यस्त पर्यटकस्थलों में से मैथन एक। जहां सालभर पर्यटकों का आना लगा रहता है। मैथन के खूबसूरत नजारे हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। नववर्ष के मौके पर पर्यटकों के लिए जहां खास तैयारी की गई है। मैथन डैम में पर्यटक बोटिंग का भी आनंद...
मैथन: झारखंड के सबसे व्यस्त पर्यटकस्थलों में से मैथन एक। जहां सालभर पर्यटकों का आना लगा रहता है। मैथन के खूबसूरत नजारे हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। नववर्ष के मौके पर पर्यटकों के लिए जहां खास तैयारी की गई है। मैथन डैम में पर्यटक बोटिंग का भी आनंद उठाते हैं।
मैथन डैम एक आदर्श पर्यटक स्थल रूप में विकसित हो चुका है। यहां झारखंड से ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी पर्यटक भारी संख्या में पहुंचते हैं। वैसे तो यहां की खूबसूरती सालभर लोगों को आकर्षित करती है, मगर नववर्ष का मौका कुछ खास होता है। इस दौरान फूलों से सजी बग्गियां आकर्षण का मुख्य केंद्र होती हैं।
घूमने के लिए धनबाद का बिरसा मुंडा पार्क भी लोगों की पसंद है। खासकर नए साल में काफी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। यह पार्क बच्चों के खास आकर्षण का केंद्र है। पार्क में लगे झूले, टॉयट्रेन और अन्य खेलने की सामग्री बच्चों को काफी आकर्षित करती है। लोग सब कुछ भूलकर पिकनिक की मस्ती में डूबने लगे हैं और नए साल का स्वागत काफी उत्साह के साथ करना चाहते हैं।