रांची: वृक्षारोपण कार्यक्रम में बोले CM रघुवर- जल, जंगल और जमीन नारा नहीं हमारी अमानत

Edited By Jagdev Singh,Updated: 16 Sep, 2019 02:13 PM

ranchi cm plantation program water forest and land not our slogans

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजधानी रांची में विस्थापितों के लिए बने कूटे गांव में आर एंड आर काॅलोनी में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आर एंड आर कॉलोनी का नामकरण शहीद ठाकुर विश्वनाथ साहदेव के नाम पर किया।...

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजधानी रांची में विस्थापितों के लिए बने कूटे गांव में आर एंड आर काॅलोनी में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आर एंड आर कॉलोनी का नामकरण शहीद ठाकुर विश्वनाथ साहदेव के नाम पर किया। यहां विस्थापितों के लिए कुल 400 आवास बनाए गए हैं। यहां सीएम ने वृक्षारोपण किया तो साथ ही कहा नए साल में नए उमंग के साथ यहां सरकार गृह प्रवेश कराएगी। इस काॅलोनी को राजधानी रांची और झारखंड का आदर्श काॅलोनी बनाने का भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमारे लिए सिर्फ नारा नहीं हमारी अमानत है। साथ ही कहा, हमारी सरकार विस्थापित होने से पहले बसाती है।

ठाकुर विश्वनाथ साहदेव काॅलोनी के नाम से इसे अब नई पहचान मिलेगी। 58 एकड़ में फैले इस परिसर में विस्थापितों के लिए 400 मकान बनाए गए हैं, जबकि इस परिसर में , स्कूल, कम्युनिटी हॉल के साथ-साथ सभी सुविधाएं रहेगी। व्यवस्थित तरीके से बसाए गए इस कॉलोनी में, मुख्यमंत्री ने जनवरी महीने में गृहप्रवेश कराने का भी आश्वासन देते हुए सभी सम्बंधित विभाग को समय पर सभी काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे डबल इंजन कि सरकार में अगर विकास के लिए विस्थापन होगा भी, तो उससे पहले पुनर्वास होगा। सीएम ने विरोधियों खास कर कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सरकार ने झारखंड के लोगों को विस्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के जो मालिक हैं वो विस्थापित कहला रहे हैं। साथ ही कहा, झारखंड अलग होने के बाद बड़े पैमाने पर विस्थापन ने दर्द ही देने का काम किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!