झारखंड विधानसभा उपचुनावः 1 चरण में कम हुई चुनाव की संभावना

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Oct, 2019 12:35 PM

jharkhand assembly by election election likely reduced in phase 1

झारखंड विधानसभा चुनाव के सिलसिले में 2 दिवसीय दौरे पर रांची आई चुनाव आयोग की टीम ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। जिसके बाद टीम शाम को वापिस दिल्ली लौट गई।

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के सिलसिले में 2 दिवसीय दौरे पर रांची आई चुनाव आयोग की टीम ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। जिसके बाद टीम शाम को वापिस दिल्ली लौट गई।

जानकारी के अनुसार, बैठक में सभी दलों की मांगे सुनने के बाद यह बात साफ हो गई है कि विधानसभा चुनाव में एक चरण में चुनाव होंने की संभावना बहुत कम है। बैठक में मुख्य सचिव डाॅ. डीके तिवारी ने कहा कि अगर यहां विभिन्न चरणाें में चुनाव हाेंगे ताे नक्सल प्रभावित झारखंड में हिंसारहित चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराना आसान हाेगा। क्षेत्र विशेष पर फाेकस करने में भी आसानी हाेगी।

बता दें कि वर्ष 2005 में 3 चरण, 2009 में 5 चरण और 2014 में भी 5 चरण में किया गया था। बैठक में मुख्य सचिव ने आयाेग से अर्द्धसैनिक बलाें की 250 कंपनियाें की मांग भी की। बैठक में यह भी तय हुआ कि डीजीपी कमल नयन चाैबे और राज्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चाैबे 23 अक्टूबर काे दिल्ली में चुनाव आयाेग के साथ बैठक करेंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!