पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 5.51 लाख रुपए का अंशदान

Edited By Diksha kanojia,Updated: 04 Jun, 2020 05:47 PM

former mlas contributed rs 5 51 lakh to chief minister relief fund

वैश्विक महामारी कोरोना से जारी जंग के बीच राज्य के हर तबके का व्यक्ति अपनी आय के हिसाब से मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसे जमा करवा रहा है। इसी के चलते झारखंड के पूर्व विधायकों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख 51 हजार रुपए का अंशदान दिया।

रांचीः वैश्विक महामारी कोरोना से जारी जंग के बीच राज्य के हर तबके का व्यक्ति अपनी आय के हिसाब से मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसे जमा करवा रहा है। इसी के चलते झारखंड के पूर्व विधायकों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख 51 हजार रुपए का अंशदान दिया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख 51 हज़ार रुपए का चेक उन्हें सौंपा। सोरेन ने अंशदान के लिए पूर्व विधायकों का आभार जताया और कहा कि कोरोना संकट की घड़ी में यह सहायता राशि काफी उपयोगी साबित होगी।

वहीं कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में साथ देने के लिए पूर्व विधायकों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। पूरे राज्य से विभिन्न संगठनों के साथ साथ आम लोग भी मदद के लिए हाथ बढ़ रहे हैं। इससे निश्चित तौर पर हम कोरोना पर जीत हासिल करने में कामयाब होंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!