सिवालखास विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 09 Jan, 2017 02:54 PM

siwalkhas assembly constituency up election 2017

मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 43 है सिवालखास।

सिवाल खास विधानसभा संख्या-43
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 43 है सिवालखास। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 86 हजार 449 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 61 हजार 277 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार 161 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद महज एक बार चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के गुलाम मोहम्मद ने जीत दर्ज की थी। इस बार इस सीट पर किसकी विजय होगी, ये तो चुनाव के नतीजों के बाद ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल इस सीट पर सभी पार्टियों ने अपनी कश्मकश तेज कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
सिवाल विधानसभा के पिछले परिणामों पर नजर-

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के गुलाम मोहम्मद ने आरएलडी के यशवीर सिंह को शिकस्त दी थी। तीसरे स्थान पर बीएसपी के प्रत्याशी जगत सिंह रहे थे। जबकि बीजेपी के प्रत्याशी समरपाल सिंह 10.45 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!