दीदारगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 29 Jan, 2017 12:25 PM

didarganj  assembly constituency up election 2017

आजमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 350 है दीदारगंज । साल 2012 के आंकड़ों के अंतर्गत आने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

दीदारगंज विधानसभा संख्या- 350
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आजमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 350 है दीदारगंज । साल 2012 के आंकड़ों के अंतर्गत आने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 22 हजार 374 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 74 हजार 855 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 47 हजार 503 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार भी समाजवादी पार्टी की सीट पर प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। क्योंकि चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी बहुजन समाज पार्टी के लिए परेशानियां उनके ही नेताओं ने खड़ी कर दी हैं। लिहाजा अब इसका फायदा दूसरी पार्टियों को मिलना तय है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी का सिक्का सीट पर चल पाता है।
              PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के आदिल शेख ने बहुजन समाज पार्टी के सुखदेव राजभर को हराया था। आरयूसी के भूपेंद्र तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर चौहान को मात्र 01.81 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर ही रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!