चुनार विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 31 Jan, 2017 11:30 AM

chunar assembly constituency up election 2017

मिर्जापुर जिले जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 298 है चुनार। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

चुनार विधानसभा संख्या- 398
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मिर्जापुर जिले जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 298 है चुनार। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 1 हजार 836 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 660 है । जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 169 है। इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने दो बार  जीत हासिल की है। वहीं समाजवादी पार्टी ने एक बार अपना परचम लहराया था। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर संभावनाएं कम नजर आ रही हैं। क्योंकि चुनाव में पहले में पार्टी में मचे घमासान का दूसरे दलों को फायदा होगा।फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के जगतंबा सिंह पटेल ने बहुजन समाज पार्टी के घनश्याम को हरा जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रामराज सिंह पटेल को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ओम प्रकाश सिंह ने समाजवादी पार्टी के जगतंबा सिंह पटेल को हराया था। बहुजन समाज पार्टी के रमेश चंद्र दूबे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस ते भोलानाथ बच्चन को मात्र 05.75 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर ही रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ओम प्रकाश सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के तारकनाथ को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के लालता प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के रामराज पटेल को चौथे स्थान पर रहना पड़े थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!