बिल्हौर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 20 Jan, 2017 05:43 PM

bilhaur  assembly constituency up election 2017

कानपुर नगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 209 है बिल्हौर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या...

बिल्हौर विधानसभा संख्या- 209
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कानपुर नगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 209 है बिल्हौर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 49 हजार 837 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 96 हजार 939 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 52 हजार 896 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन यह बरकरार रख पाना पार्टी के लिए अब मुश्किल होता जा रहा है। क्योंकि पार्टी दो हिस्सों में बंट चुकी है। यही नहीं पार्टी की लड़ाई चुनाव आयोग के दफ्तर में भी पहुंच चुकी है। साफ है इसका सीधा फायदा अन्य दलों को मिलेगा।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अरुण कुमार कोरी ने बीएसपी के कमलेश चंद्र दिवाकर को हराया था। बीजेपी के राकेश सोनकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रामलखन गौतम चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के कमलेश चंद्र ने समाजवादी पार्टी के शिव कुमार बेरिया को हराया था। एडी के सतीश चंद्र तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अशोक धान्विक चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के शिव कुमार बेरिया ने बीएसपी के भगवती प्रसाद को हराया था। बीजेपी के राकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एडी के श्री कृष्णा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!