अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः मुंगेर के DM ने "मैराथन इन साड़ी" दौड़ का किया आयोजन

Edited By Nitika,Updated: 08 Mar, 2022 12:20 PM

munger dm organized marathon in sari race

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार के मुंगेर जिले में "मैराथन इन साड़ी" दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं ने भाग लिया।

 

मुंगेरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार के मुंगेर जिले में "मैराथन इन साड़ी" दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं ने भाग लिया। वहीं मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया।

PunjabKesari
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मुंगेर में महिलाओं के लगभग 2 किलोमीटर "मैराथन इन साड़ी" दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, शिक्षिका, लॉयन्स क्लब की महिलाओं ने हिस्सा लिया। वहीं इस दौड़ को मुंगेर जिलाधिकारी नवीन कुमार और डीएसपी निधी कुमारी संयुक्त रूप से समाहरणालय के गेट पर से हरी झंडी दिखाई।
PunjabKesari
बता दें कि इस दौड़ के पूर्व स्कूली बच्चियों ने एक रंगोली बनाई, जिसमें नारी शक्ति को दर्शाया गया है। ये दौड़ "मैराथन इन साड़ी" मुंगेर समाहरणालय के गेट पर से शुरू हुआ और शहर के मुख्य चौक चौराहों पर से होता हुआ किला परिसर स्थित समाहरणालय के गेट के पास जाकर समाप्त हो गया।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!