गर्लफ्रेंड का बनाया MMS, हकीकत जान आप भी रह जाएंगे हैरान (Pics)

Edited By ,Updated: 15 Apr, 2016 09:47 AM

girlfriend mms youtube

रेप के झूठे मामलों से लोगों को अवगत कराने के इरादे से बनाई गई एक शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर वायरल हो रही है। इस फिल्म को एक युगल की कहानी के दरिए दिखाया गया है कि...

लखनऊ: रेप के झूठे मामलों से लोगों को अवगत कराने के इरादे से बनाई गई एक शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर वायरल हो रही है। इस फिल्म को एक युगल की कहानी के दरिए दिखाया गया है कि आखिर एक लड़के को लड़की का एम.एम.एस. बनाने की जरुरत क्यों होती है? 

जानकारी के अनुसार जहां पर एक ओर महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ रेप के झूठे मामले भी सामने आ रहे हैं। दिल्ली आयोग की एक रिपोर्ट का कहना है कि अप्रैल 2013 से जुलाई 2014 के बीच जितने भी रेप के मामले फाइल किए गए उन मामलों में से 53.2 प्रतिशत मामले झूठे थे। 

इसी समस्या को दिखाने कि लिए 'फर्स्ट नाइट' नाम से एक शॉर्ट फिल्म बनाई गई है। इस शार्ट फिल्म को ट्रैवलिंग सिनेमा शॉर्ट्स नाम के ग्रुप ने अपलोड किया है। बता दें कि 4 दिन में इस वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। इस फिल्म में कबीर नाम का लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से असुरक्षित महसूस करता है और खुद के लैपटॉप में उसके साथ खास पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है।

क्या है शार्ट फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी में एक लड़की बिस्तर पर लेटी हुई है और पास एक लड़की लैपटॉप पर काम कर रहा है। तभी लड़की लड़के से पूछती है कि वह उसे क्यों प्यार करता है? लड़की के इस सवाल पर लड़का लड़की की कुछ तारीफ कर देता है। इसके बाद लड़की अपने पुराने दिनों को याद करके कहती है कि उसका पास्ट अच्छा नहीं था। 

इसी दौरान लड़की नशे में होती है और उसके हाथ में बीयर की बोतल रहती है। इशके बाद लड़की लड़के पास जाती है और उसे प्यार करने के लिए कहती है। लड़की लड़की से कहता है कि अभी वह नशे में है लेकिन लड़की कहती है कि होश में है और प्यार करना चाहती है। 

फिल्म के अंत में लड़का इस बात को मान लेता है कि उसने अपने खास पलों को रिकॉड किया है। लड़के का कहना है कि उसका एक दोस्त था जो 3 साल से रिलेशनशिप में था। इसके बाद भी उसकी गर्लफ्रैंड ने उसके दोस्त पर रेप केस कर दिया। लड़के के दोस्त को जेल जाना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!