मथुरा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 11 Jan, 2017 09:34 PM

mathura assembly constituency up election 2017

मथुरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 84 है मथुरा। यह जिले की सदर सीट है। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

मथुरा विधानसभा संख्या-84
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मथुरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 84 है मथुरा। यह जिले की सदर सीट है। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 58 हजार 237 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 99 हजार 925 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 296 है। सीट पर अर्से से कांग्रेस का कब्जा रहा है। इस सीट पर कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत रहती है। कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर यहां के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी। लेकिन अब गठबंधन की अटकलें खत्म हो चुकी हैं। चुनावी मैदान में सभी राजनैतिक पार्टियां कूदी हुई हैं। लिहाजा दिलचस्प होगा कि इस बार यहां की जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
मथुरा विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के प्रदीप माथुर ने बीजेपी के देवेंद्र शर्मा को पराजित किया था। समाजवादी पार्टी के अशोक अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी की पुष्पा शर्मा चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के प्रदीप कुमार ने बीजेपी के मुरारी लाल को हराया था। बीएसपी के देवेंद्र गौतम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के कृष्ण कुमार शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के प्रदीप माथुर ने बीजेपी के रविकांत गर्ग को हराया था। बीएसपी के विरेंद्र कुमार कश्यप तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के मुकेश शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!