उत्तराखंड में तेजी से बढ़ा पर्यटन, धार्मिक एवं अन्य गतिविधियों को दिया जा रहा बढ़ावाः त्रिवेंद्र

Edited By Nitika,Updated: 27 Sep, 2020 06:17 PM

tourism has increased rapidly in uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में पर्यटन तेजी से बढ़ा है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वेबिनार के माध्यम से त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन तेजी से बढ़ा है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में पर्यटन तेजी से बढ़ा है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वेबिनार के माध्यम से त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन तेजी से बढ़ा है। साथ ही राज्य में धार्मिक एवं अन्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
PunjabKesari
कोविड महामारी के कारण पर्यटन गतिविधियों में जरूर कमी आई है, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर पर्यटन की स्थिति में तेजी से सुधार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रत्येक जिले में थीम आधारित पर्यटन स्थल विकसित किया जा रहा हैं। उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की बहुत संभावनाएं हैं।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड विभिन्न जैव विविधताओं वाला राज्य है। बर्फ से ढ़की पर्वत श्रृंखलाएं, बुग्याल, विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु एवं अच्छा मानव संसाधन देवभूमि की ओर पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले में स्नो लेपर्ड पार्क बनाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!