पुष्कर सिंह धामी ने कहा- आध्यात्मिक साधना का केंद्र है अल्मोड़ा का डोल आश्रम

Edited By Nitika,Updated: 17 May, 2022 02:48 PM

statement of pushkar singh dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के लमगड़ा स्थित कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् न्यास कनरा-डोल (डोल आश्रम) के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पीठम् स्थापना के समापन के अवसर पर कहा कि डोल आश्रम आध्यात्मिक साधना का केन्द्र है।

 

नैनीताल/अल्मोड़ाः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के लमगड़ा स्थित कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् न्यास कनरा-डोल (डोल आश्रम) के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पीठम् स्थापना के समापन के अवसर पर कहा कि डोल आश्रम आध्यात्मिक साधना का केन्द्र है।
PunjabKesari
पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पीठम् स्थापना के समापन के अवसर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 600 दिव्य कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया और ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आश्रम हमारी धनी प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की जीती जागती मिसाल है। डोल आश्रम नाम से जानी जाने वाली यह जगह अपने आप में अछ्वुत और अनोखी है। यह सिर्फ एक मठ नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक साधना का केंद्र है ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां पर बैठकर ध्यान और साधना कर सकें। विश्व का सबसे बड़ा और सबसे भारी श्रीयंत्र जो आश्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
PunjabKesari
वैदिक एवं आध्यात्मिक आस्था को एक साथ जोड़ने के लिए इस श्रीयंत्र की स्थापना की गई है, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, जिसकी ऊर्जा पूरे देश को मिल रही है। उन्होंने बाबा कल्याण दास की ओर से आश्रम में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में जहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं सामाजिक बुराइयां भी दूर होंगी। उन्होंने आश्रम के विकास हेतु सरकार की ओर हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा हैं। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण महत्वपूर्ण पहल हैं। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा प्रदान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक नया इतिहास बनाने का जा रही है, जिसमें सभी धर्मों, जातियों के लिए एक समान कानून लागू होगा। अन्त्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त 3 गैस सिलेंडर देने का काम हमारी सरकार करने जा रही है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक 100 दिन के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगी। उन्होंने भारतीय बैडमिंटन टीम द्वारा थॉमस कप जीतने पर देशवासियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि उत्तराखंड के लक्ष्य सेन राज्य का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!