उत्तराखंड में सीता माता मंदिर के लिए बनाया जाएगा राज्य स्तरीय ट्रस्टः मुख्यमंत्री

Edited By Nitika,Updated: 15 Jan, 2020 04:51 PM

statement of cm rawat

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सीता माता के भू समाधि लेने के स्थान सीतोंस्यू में मंदिर बनाने के लिए एक राज्य स्तरीय ट्रस्ट बनाया जाएगा, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत होंगे।

देहरादूनः उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सीता माता के भू समाधि लेने के स्थान सीतोंस्यू में मंदिर बनाने के लिए एक राज्य स्तरीय ट्रस्ट बनाया जाएगा, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत होंगे।

सीतोंस्यू में सीता माता मंदिर बनाए जाने के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंदिर धार्मिक संस्थाओं एवं जन सहयोग से बनाया जाएगा। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मन्दिर के लिए देवी सीता से जुड़े सभी स्थानों की शिला, मिट्टी एवं जल लाया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से कुछ लोगों की कमेटी बनाकर उत्तराखंड के मंदिरों की शिला एवं मिट्टी भी सीता माता मंदिर के लिए लाई जाएगी।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि सीतोंस्यू में जिस स्थान पर सीता माता ने समाधि ली थी, उस स्थान पर प्राचीन स्वरूप को वैसा ही रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देवप्रयाग से मंदिर तक श्रद्धालुओं के लिए आवागमन के लिए उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी। बता दें कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सीता माता मंदिर के समीप जटायु का मंदिर भी ऐसे स्थान पर बनाया जाएगा, जहां से सीता माता मंदिर के दर्शन भी हो सकें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!