टिहरी में भूस्खलन से प्रोफेसर की मौत, बाल-बाल बचा कार चालक और अन्य एक साथी

Edited By Nitika,Updated: 22 Jul, 2021 02:00 PM

professor dies in landslide in tehri

उत्तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार को तोताघाटी और सौडपानी के बीच एक पहाड़ी से भूस्खलन के दौरान एक चट्टान के एक कार पर गिरने से उसमें सवार एक प्रोफेसर की मृत्यु हो गई।

नई टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार को तोताघाटी और सौडपानी के बीच एक पहाड़ी से भूस्खलन के दौरान एक चट्टान के एक कार पर गिरने से उसमें सवार एक प्रोफेसर की मृत्यु हो गई।

देवप्रयाग के पुलिस थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना में कार चालक तथा साथ में यात्रा कर रहा एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि नरेंद्रनगर डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर मनोज सुंद्रियाल (44) को हादसे में गंभीर चोट आई। उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि सुंद्रियाल देहरादून के निवासी थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!