गैरसैंण में सत्र न करवाने पर कांग्रेस का सदन में विरोध, सीढ़ियों पर दिया सांकेतिक धरना

Edited By Nitika,Updated: 14 Jun, 2022 04:07 PM

opposition ruckus in the house

उत्तराखंड विधानसभा के देहरादून में हो रहे बजट सत्र के पहले दिन विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने गैरसैंण में सत्र न करवाने पर सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सीढ़ियों पर सांकेतिक धरना दिया।

 

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा के देहरादून में हो रहे बजट सत्र के पहले दिन विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने गैरसैंण में सत्र न करवाने पर सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सीढ़ियों पर सांकेतिक धरना दिया। साथ ही, प्रश्नकाल शुरू होते ही नियम 310 के अंतर्गत, इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए अपने स्थानों पर खड़े हो गए।

मंगलवार को राज्य की पांचवीं विधानसभा के वार्षिक बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र न करवाने के लिए राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का अपमान बताया। इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायक धरने पर बैठ गए। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने गैरसैंण पहुंचकर वहां स्थित विधानसभा भवन के बाहर धरना दिया।

वहीं देहरादून में वन्देमातरम के बाद कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने प्रश्नकाल रोककर नियम 310 में इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष जानना चाहा। इसके समर्थन में कांग्रेस विधायक अपनी सीटों पर खड़े हो गए। ततपश्चात, पीठ द्वारा इसे नियम 58 में सुनने की स्वीकृति प्रदान की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!