CM की अध्यक्षता में हुई 'चारधाम देवस्थानम बोर्ड' की पहली बैठक, इस अहम निर्णय पर बनी सहमति

Edited By Nitika,Updated: 22 May, 2020 05:43 PM

first meeting of  chardham devasthanam board  chaired by cm

लॉकडाउन के बीच आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने राजधानी देहरादून में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता की।

 

देहरादूनः लॉकडाउन के बीच आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने राजधानी देहरादून में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यात्रा को सुचारू ढंग से चलाने के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया जाए। इस समिति के द्वारा सभी सरकारी विभागों के बीच आसानी से समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। वहीं चारधाम देवस्थानम बोर्ड की पहली बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं को चारों धाम के ऑनलाइन दर्शनों की सुविधा के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।

बता दें कि लॉकडाउन के बीच विधि-विधान के साथ चारों धामों के कपाट खोले जा चुके हैं। साथ ही लॉकडाउन के चलते श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए आने की अनुमति नहीं दी गई है। अब श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शनों का आनंद उठा सकेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!