शीतकालीन सत्र का पहला दिनः सदन में BJP से निष्कासित चैंपियन को बिठाया गया अलग

Edited By Nitika,Updated: 04 Dec, 2019 03:51 PM

champion sitting separately in the house

उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा से भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह को पार्टी से अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किया गया है। राज्य में विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से शुरू हुआ।

देहरादूनः उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा से भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह को पार्टी से अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किया गया है। राज्य में विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से शुरू हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा 3 दिसम्बर को लिखे पत्र में कुंवर प्रणव सिंह के बारे में सदन को जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विधायक को भाजपा विधायकों की गैलरी से अलग बैठने के निर्देश भी दिए। इस कारण कुंवर प्रणव सिंह (चैंपियन) को अलग बिठाया गया। वहीं विधायक सिंह को समिति द्वारा कई बार अपना पक्ष रखने को बुलाने के बाद जब वह समिति के सम्मुख प्रस्तुत हुए। उनके उत्तर से संतुष्ट ना होने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

बता दें कि सिंह का झबरेड़ा से पार्टी के विधायक देशराज कर्णवाल से विवाद हो गया था। इस मामले में आरोप-प्रत्यारोपों के बाद मामला पार्टी अनुशासन समिति को सौंपा गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!