जब पति द्वारा मंगाई कॉल गर्ल निकली पत्नी, दोनों का आमना सामना होने पर हुआ कुछ ऐसा

Edited By Nitika,Updated: 22 Jan, 2020 05:25 PM

callgirl got out after booking on whatsapp

उत्तराखंड में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का भंडाफोड़ करने के लिए व्हाट्सएप पर महिला दलाल के माध्यम से कॉल गर्ल की मांग की।

ऊधमसिंह नगरः उत्तराखंड में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का भंडाफोड़ करने के लिए व्हाट्सएप पर महिला दलाल के माध्यम से कॉल गर्ल की मांग की। इसके बाद जब वह पति-पत्नी का आमना-सामना हुआ तो वह अपना आपा खो बैठे और एक दूसरे के साथ हाथापाई पर उतर आए।

जानकारी के अनुसार, मामला ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर इलाके का है, जहां पर 2 सहेलियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बात का बदला लेने के लिए एक सहेली ने दूसरी सहेली के पति को फोनकर उसकी पत्नी के कॉलगर्ल होने की जानकारी दी। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पति के पैरों तले जमीन निकल गई। पति ने अपनी पत्नी का भंडाफोड़ करने के लिए एक व्हाट्सएप पर महिला दलाल के माध्यम से कॉलगर्ल की मांग की। इसके बाद जब वह पति-पत्नी का आमना-सामना हुआ तो वह अपना आपा खो बैठे और एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतर आए।

बता दें कि इस घटना के बाद दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने कार्रवाई करने की बात की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!